Sunday, December 23, 2018

IMPORTANCE OF SAFETY

सुरक्षा अत्यंत चिंता का विषय है इस शब्द की वास्तविक्ता को समझना जरूरी है | एक सामान्य व्यक्ति को सुरक्षा और दुर्घटना की रोकथाम के बारे में जानकरी प्रदान करना अति आवाश्यक है। संस्था का शैक्षिक लक्ष्य सुरक्षा और आपदा प्रबंधन और इसके कानूनी पहलुओं की अवधारणा को अवगत कराना है। सुरक्षा के साथ समझौता करने से कार्य के दौरान यदि कर्मचारी घायल हो जाता है तो उत्पादन तो कम या बंद हो ही जाता है बल्कि अन्य सभी कर्मचारियों का मनोबल भी नीचे आ जाता है | 

सुरक्षा प्राथमिकता ही नहीं है, एक प्रमुख दायित्व है | हमेशा 'सुरक्षा पहले' या 'सावधान रहें' के रवैये की वकालत करते रहने में कोई बुराई नहीं है | सुरक्षा प्रबंधन का उद्देश्य जोखिम प्रबंधन तकनीकों और सुरक्षा प्रबंधन कार्यों को लागू करने, कर्मचारियों के स्वास्थ्य के मानक में सुधार, ऑपरेटिंग सिस्टम की निगरानी और सुधार करना ही  है , सामान्य रूप से किसी उद्योग के सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के द्वारा जोखिम, चोटों और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में बहुत सहायता मिलती है। हमारी दुनिया में और आसपास प्राकृतिक आपदाओं के उदय के साथ, मानव पूंजी की सुरक्षा का महत्व बढ़ना आवश्यक है |

एक सही परिवेश में सुरक्षा का अर्थ है नियमानुसार कार्य करना, व्यर्थ के कामो से दूर रहते हुए काम करने वाले स्थान को साफ एवं सुरछित रखना, रोज होने वाले कार्यो में अपनी सुरक्षा और सावधानियो को ध्यान में रखते हुए निश्चित किये हुए निर्देशों को पालन किया जाए |